-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में पैकेज्ड पानी पर बड़ी कार्रवाई, 3,915 बोतलें सीज
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। अधिकारियों ने लाइनपार फरीदपुर के मोहल्ला सुखदेव पुरम सरसैया रोड स्थित M/s Anupriya Beverages में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के निर्माण एवं बिक्री का निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। अधिकारियों ने लाइनपार फरीदपुर के मोहल्ला सुखदेव पुरम सरसैया रोड स्थित M/s Anupriya Beverages में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के निर्माण एवं बिक्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 1000 एमएल और 500 एमएल की पैक्ड पानी की बोतलों पर फर्जी लाइसेंस नंबर अंकित किए जाने का मामला सामने आया। जांच में यह भी पाया गया कि बोतलों पर निर्माता का पूरा पता दर्ज नहीं था और केवल Anupriya Beverages Uttar Pradesh Bareilly लिखा हुआ था। कार्रवाई के दौरान पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित कर Food Analyst को भेजा जा रहा है। मौके पर तैयार 3,915 बोतलों, जिनकी कुल कीमत करीब 48,060 रुपये, को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुपुर्दगी/अभिरक्षा में दिया गया।
प्रशासन ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर भरने वाली मशीन के नोजल को भी सील कर दिया, ताकि जांच पूरी होने तक निर्माण इकाई में किसी भी प्रकार के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर का उत्पादन न हो सके। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ.प्र. लखनऊ एवं जिलाधिकारी बरेली के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II राहुल सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार शुक्ला एवं इन्द्रजीत सिंह की टीम द्वारा की गई।
ओडिशा: शिक्षकों-कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी, 15 हजार से अधिक कर्मचारी आंदोलन में
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर 152 पुड़िया में 520 ग्राम गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, 28 अगस्त को दिनभर बांधी जा सकेगी राखी
उत्तर प्रदेश: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अरुण यादव गिरफ्तार, कई आपराधिक मुकदमे दर्ज
महाराष्ट्र: पूर्व सैनिक परिवार को मिली राहत, तहसीलदार ने शिकायत की जांच कर सुनाया फैसला
