-
☰
No image found.
राजस्थान: सांवलियाजी में 6 सितंबर को होगा प्रबुद्ध जन महासंगम, पोस्टर का विमोचन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: राजस्थान महासंगम को लेकर शनिवार को महासभा के पदाधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय व कमलेश भट्ट सांवलियाजी पहुंचे अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रबुद्ध जन महासंगम मेवाड़-मालवा का वैश्विक आस्था के केंद्र कृष्ण धाम सांवलिया सेठ की नगरी में 6 सितंबर को आयोजित होगा।
विस्तार
राजस्थान: राजस्थान महासंगम को लेकर शनिवार को महासभा के पदाधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय व कमलेश भट्ट सांवलियाजी पहुंचे अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रबुद्ध जन महासंगम मेवाड़-मालवा का वैश्विक आस्था के केंद्र कृष्ण धाम सांवलिया सेठ की नगरी में 6 सितंबर को आयोजित होगा। सांवलिया सेठ को निमंत्रण, पोस्टर का विमोचन महासंगम को लेकर शनिवार को महासभा के पदाधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय व कमलेश भट्ट सांवलियाजी पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ को महासंगम का विधिवत निमंत्रण पत्र अर्पित किया और मंदिर परिसर में ही कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर आसावरा माता धर्मशाला अध्यक्ष भगवान लाल तिवारी, मंदिर मंडल सदस्य पवन तिवारी, सुधीर तिवारी, दिलीप तिवारी, सुनील तिवारी एवं रविकांत उपाध्याय सहित समाजजन उपस्थित थे। महासभा के पदाधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि 6 सितंबर रविवार को चिकारडा रोड स्थित डीएम वाटिका में यह महासंगम होगा। इसमें समाज के नव उत्थान, समृद्धि और सम्मान के अभियान के अंतर्गत एकता-अखंडता, शिक्षा, संस्कार, समाज सुधार और युवा शक्ति के सशक्तिकरण पर चर्चा होगी। इसके अलावा हर वर्ष सांवलियाजी में निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन करवाने, नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को समर्थन देने, महासभा के भावी अध्यक्ष पर विचार-विमर्श, सदस्यता बढ़ाने, शिक्षा के नए आयाम, संपूर्ण भारत में समाज की जनगणना, महर्षि गौतम जयंती पर राजस्थान में सार्वजनिक अवकाश घोषित करवाने तथा शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर भी प्रस्ताव लिए जाएंगे। कार्यक्रम में समाजजनों को प्रातः 9 से 11 बजे के बीच पहुंचना है, अल्पाहार के बाद 11 बजे सम्मेलन प्रारंभ होगा और 3:30 बजे भोजन प्रसादी के साथ समापन होगा।
मध्य प्रदेश: मुरैना बस स्टैंड परिसर से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: बस्ती में चीनी के दामों में उछाल, 15 दिन में ₹8 तक बढ़े भाव
हरियाणा: सतनाली में सड़क हादसे के बाद घायल ऑटो चालक को 5 मिनट में अस्पताल पहुंचाया
राजस्थान: सावन के अंतिम सोमवार पर शनिमहाराज आली के शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उत्तर प्रदेश: पिता की हत्या के आरोप में बेटी और प्रेमी गिरफ्तार, 24 घंटे में किया खुलासा
