-
☰
No image found.
हरियाणा: सतनाली में सड़क हादसे के बाद घायल ऑटो चालक को 5 मिनट में अस्पताल पहुंचाया
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: सतनाली पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ पुलिस की डायल 112 सेवा द्वारा आपातकालीन सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक और सराहनीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सतनाली स्थित लुहारू चौक पर एक गाड़ी और ऑटो के बीच सड़क दुर्घटना हो गई।
विस्तार
हरियाणा: सतनाली पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ पुलिस की डायल 112 सेवा द्वारा आपातकालीन सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक और सराहनीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब सतनाली स्थित लुहारू चौक पर एक गाड़ी और ऑटो के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई कि लुहारू चौक, सतनाली में सड़क दुर्घटना हुई है तथा एक व्यक्ति घायल है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम द्वारा बिना किसी देरी के घटनास्थल के नजदीक मौजूद संबंधित डायल-112 आपातकालीन रिस्पॉन्स वाहन को तुरंत सूचित किया गया। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई तथा मात्र लगभग पांच मिनट के भीतर उसे सरकारी अस्पताल, सतनाली पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायल व्यक्ति का आवश्यक उपचार किया गया। उपचार के उपरांत घायल व्यक्ति की स्थिति अब ठीक बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई। इस सराहनीय एवं त्वरित कार्रवाई में डायल-112 टीम पर तैनात ईएचसी भूपेंद्र, एसपीओ महेंद्र तथा सुरेंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घायल व्यक्ति एवं उसके परिजनों ने समय पर सहायता पहुंचाने और तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए डायल-112 टीम का आभार व्यक्त किया। महेंद्रगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क दुर्घटना अथवा किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल-112 पर सूचना दें। समय पर सूचना मिलने से पुलिस की आपातकालीन रिस्पॉन्स टीम शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा सकती है। सड़क दुर्घटनाओं में शुरुआती समय, जिसे “गोल्डन आवर्स” कहा जाता है, अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सीय सहायता मिलने से उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है। किसी भी सड़क दुर्घटना, पुलिस सहायता अथवा अन्य आपातकालीन स्थिति में बिना देरी के डायल-112 पर सूचना दें और त्वरित पुलिस एवं आपातकालीन सहायता प्राप्त करें।
मध्य प्रदेश: मुरैना बस स्टैंड परिसर से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: बस्ती में चीनी के दामों में उछाल, 15 दिन में ₹8 तक बढ़े भाव
राजस्थान: सावन के अंतिम सोमवार पर शनिमहाराज आली के शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजस्थान: सांवलियाजी में 6 सितंबर को होगा प्रबुद्ध जन महासंगम, पोस्टर का विमोचन
उत्तर प्रदेश: पिता की हत्या के आरोप में बेटी और प्रेमी गिरफ्तार, 24 घंटे में किया खुलासा
