-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: मुरैना बस स्टैंड परिसर से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने रविवार को सरकारी बस स्टैंड परिसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने रविवार को सरकारी बस स्टैंड परिसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान बस स्टैंड के पीछे दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाकर शासकीय परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मुरैना एसडीएम (राजस्व) रामनिवास सिकरवार और नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र धाकरे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। नगर निगम के मदाखलत अमले ने जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण कर बनाई गई गुमटियों और दुकानों को हटाया। कार्रवाई के दौरान संबंधित अतिक्रमणकारियों को शासकीय भूमि और सार्वजनिक स्थलों पर दोबारा कब्जा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हटाए गए स्थान पर फिर से अतिक्रमण करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण से आवागमन और नागरिक सुविधाएं प्रभावित होती हैं। ऐसे में शासकीय परिसरों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखना जरूरी है। जिला प्रशासन और नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर के सार्वजनिक स्थलों, सरकारी परिसरों और प्रमुख आवागमन वाले क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से सार्वजनिक एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने और शहर की सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में चीनी के दामों में उछाल, 15 दिन में ₹8 तक बढ़े भाव
हरियाणा: सतनाली में सड़क हादसे के बाद घायल ऑटो चालक को 5 मिनट में अस्पताल पहुंचाया
राजस्थान: सावन के अंतिम सोमवार पर शनिमहाराज आली के शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजस्थान: सांवलियाजी में 6 सितंबर को होगा प्रबुद्ध जन महासंगम, पोस्टर का विमोचन
उत्तर प्रदेश: पिता की हत्या के आरोप में बेटी और प्रेमी गिरफ्तार, 24 घंटे में किया खुलासा
