-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, जल सेवा कर किया स्वागत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में श्रावण माह के पावन अवसर पर रविवार, 23 अगस्त को श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति ट्रस्ट, मुरादाबाद की ओर से कांवड़ लेकर पहुंचे शिव भक्तों के सम्मान और सेवा के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में श्रावण माह के पावन अवसर पर रविवार, 23 अगस्त को श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति ट्रस्ट, मुरादाबाद की ओर से कांवड़ लेकर पहुंचे शिव भक्तों के सम्मान और सेवा के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं महिला मंडल ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और जल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं की सेवा की। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी समिति के कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने संभाली। समिति के महामंत्री राजीव अग्रवाल और संयोजक अवनीत सक्सेना ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित तेज नारायण मिश्र एवं आचार्य यश पांडे ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। समिति महामंत्री ने कहा कि श्रावण माह में दूर-दराज से कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्त आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं। ऐसे श्रद्धालुओं की सेवा करना समिति के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुरादाबाद महानगर में कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले पुलिस प्रशासन, नगर निगम तथा अन्य संबंधित विभागों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और संबंधित विभागों के बेहतर समन्वय के कारण कांवड़ यात्रा के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। समिति ने कांवड़ियों की सेवा के साथ-साथ व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों के प्रति भी सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री परिवार महिला मंडल की ओर से महिला पुलिसकर्मियों को पुष्प भेंट कर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक केके गुप्ता, संयोजक अवनीत सक्सेना, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, मल्लू, विपिन अग्रवाल, अंकित सक्सेना सहित समिति संयोजिका सुमन सक्सेना, अंजू सक्सेना, क्षमा अग्रवाल, शीला श्रीवास्तव, उमा तोमर, मधु सक्सेना, कल्पना शर्मा, भावना गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारी और महिला मंडल की सदस्य मौजूद रहीं। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। भविष्य में भी श्रद्धालुओं और समाज की सेवा के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश: पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, तीन पर FIR
उत्तर प्रदेश: अंतिम सोमवार पर DM-SP ने आधी रात पांचाल घाट की व्यवस्थाएं जांचीं
मध्य प्रदेश: मुरैना बस स्टैंड परिसर से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: बस्ती में चीनी के दामों में उछाल, 15 दिन में ₹8 तक बढ़े भाव
