-
☰
उत्तर प्रदेश: बिसरख पुलिस ने फर्जी वीजा ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिनांक 07.03.2026 को वादी द्वारा थाना बिसरख पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि अभियुक्तगण सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा व राजीव शर्मा उर्फ सुरेन्द्र द्वारा गौर सिटी मॉल में SKY VISA VENTURE
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिनांक 07.03.2026 को वादी द्वारा थाना बिसरख पर तहरीर देकर सूचना दी गई कि अभियुक्तगण सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा व राजीव शर्मा उर्फ सुरेन्द्र द्वारा गौर सिटी मॉल में SKY VISA VENTURE की ऑफिस खोलकर कॉलिंग व अन्य माध्यम से सम्पर्क में आये लोगो को विदेश भेजने के नाम पर वर्क वीजा तैयार कराने का भरोसा देकर उनसे उनका पासपोर्ट प्राप्त कर फर्जी कूटरचित वीजा तैयार करके व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों को भेजे गये थे। इस तरीके से अभियुक्तगण द्वारा कई लोगों के साथ लाखों रूपये की ठगी की गई। घटना के सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 162/2026 धारा 31(4),338,336(3),340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। कार्यवाही का विवरण- घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में कई गठित टीम की गई। दिनांक 08.03.2026 को थाना बिसरख पुलिस टीम द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू पुत्र पालाराम को साई नर्सरी के सामने ATS रोड़ थाना क्षेत्र बिसरख से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 08 पासपोर्ट, 90 विजिटिंग कार्ड, 24 फर्जी वीजा (फोटोकापी), 06 वीजा खाली लिफाफा, 37 SKY VISA VENTURE लेटर पैड, एक फर्म रजिस्ट्रेशन, 02 फर्म सर्टिफिकेट, 02 कूट मोहर, 03 मोबाइल व 47 हजार रूपये नगद बरामद हुए है। अभियुक्त के अन्य साथी राजीव शर्मा उर्फ सुरेन्द्र की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित है। अपराध का तरीका– अभियुक्त सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू व राजीव शर्मा उर्फ सुरेन्द्र द्वारा गौर सिटी मॉल में SKY VISA VENTURE की ऑफिस खोलकर (बिट्टू द्वारा अपना फर्जी नाम सक्षम शर्मा तथा सुरेन्द्र द्वारा अपना फर्जी नाम राजीव शर्मा बताकर) कॉलिंग व अन्य माध्यम से सम्पर्क में आये लोगो को विदेश (फिनलैण्ड, पॉलैण्ड, रुस) भेजने के नाम पर वर्क वीजा तैयार करने का भरोसा देकर उनसे उनका पासपोर्ट प्राप्त कर लिया जाता है तथा प्रत्येक ग्राहक से 80 हजार से 01 लाख रूपये की फीस तय कर रकम वसूलते है तथा कुछ लोगो के साथ विदेश भेजने तथा नौकरी की गारण्टी देने के एग्रीमेंट भी तैयार किये गये है। ग्राहकों के द्वारा वीजा व अपना पासपोर्ट मांगे जाने पर अभियुक्तगण के द्वारा फर्जी कूटरचित वीजा तैयार कर ग्राहकों को उनके फोन पर भेज जाते थे जिनकी ग्राहकों के द्वारा सम्बन्धित एम्बेसी से जानकारी करने पर पता करने पर वीजा फर्जी व कूट रचित पाये गये है। पूछताछ का विवरण- अभियुक्त सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू द्वारा बताया गया कि वह लोगो को विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा आदि तैयार करने का काम करता था जिसके सम्बन्ध में पूर्व में थाना मेडिकल जनपद मेरठ तथा पानीपत हरियाणा में भी मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्तगण द्वारा मिलकर सैंकडों लोगो के साथ लाखो रूपये की ठगी की गई है। अभियुक्त का विवरण- सक्षम शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा पुत्र पालाराम निवासी ग्राम औंगद थाना निशिंग जिला करनाल हरियाण पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण- 1.मु0अ0सं0 84/2022 धारा 406,419,420,467,468,471 भादवि थाना मेडिकल, जनपद मेरठ। 2.मु0अ0सं0 162/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना बिसरख कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर। बरामदगी का विवरण– 1-47 हजार रूपये नग 2-90 विजिटिंग कार्ड
3-06 वीजा खाली लिफाफ 4-एक फर्म रजिस्ट्रेशन 5-02 कूट मोहर 6-08 पासपोर्ट
7-24 फर्जी वीजा (फोटो कापी) 8-37 SKY VISA VENTURE लेटर पैड
9-02 फर्म सर्टिफिकेट 10-03 मोबाइल।
उत्तर प्रदेश: अरबों की बेनामी संपत्ति विवाद, हाजी इकबाल की पत्नी ने लगाए विस्फोटक आरोप
उत्तर प्रदेश: "न्यू कटनी जंक्शन पर कोयला ले जा रही मालगाड़ी के 5 वैगन पटरी से उतरे, डाउन लाइन बंद"
उत्तर प्रदेश: एपीडा ने किसानों को नगदी फसलों के निर्यात और आय बढ़ाने के लिए किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: टीम इंडिया ने ICC पुरुष T20 विश्व कप जीता, मंत्रियों ने दी हार्दिक बधाई
उत्तर प्रदेश: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल में विश्व महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण सेमिनार आयोजित