-
☰
उत्तर प्रदेश: बस-ट्रक की आपस में हुई टक्कर, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ब्रेकिंग कुशीनगर जिले में एक सड़क दुर्घटना में बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और कई अन्य को मामूली चोटें आईं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ब्रेकिंग कुशीनगर जिले में एक सड़क दुर्घटना में बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और कई अन्य को मामूली चोटें आईं। यह घटना कसया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 पर मंगलवार को हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कसया से तमकुहीराज जा रही सरकारी बस मल्लूडीह के पास एक ट्रक से टकरा गई, जो अचानक गैराज से निकलकर हाईवे पर आ गया था। बस चालक ने टक्कर से बचने का प्रयास किया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में तरया सुजान बारी टोला निवासी पूजा और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में लगभग 20 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल भिजवाया। कसया के एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
उत्तर प्रदेश: गुगई गांव में परचून दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
बिहार: विकास कुमार बने नवादा में RLJP के नए जिला अध्यक्ष
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव किया गया आयोजित
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई