Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 03/06/2026 03:46:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 03/06/2026 03:46:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि पीड़ितों को न्याय दिलाने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में पूरी तत्परता बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान और सुशासन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता दर्शन कार्यक्रम एक बार फिर आम जनता और सरकार के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बना, जहां लोगों को अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिला और उनके समाधान का भरोसा भी मिला।

Related News

मध्य प्रदेश: साईं स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

उत्तराखंड: भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 लाख रुपये का 37.696 किलो गांजा बरामद

उत्तर प्रदेश: देव प्राइमस अस्पताल की बढ़ीं मुश्किलें, डॉक्टर की योग्यता और आयुष्मान वसूली मामले की जांच तेज

उत्तराखंड: 34 यात्रियों की जान बचाकर शहीद हुए रोडवेज चालक बेनीराम ​​​​​​​

उत्तर प्रदेश: टीजीटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग की सेंध नाकाम, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार


Featured News