-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रोहनिया थाना क्षेत्र के बघेड, गंगापुर निवासी वृद्ध महिला गुदनी देवी पत्नी मेवालाल मौर्य ने अपनी निजी भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रोहनिया थाना क्षेत्र के बघेड, गंगापुर निवासी वृद्ध महिला गुदनी देवी पत्नी मेवालाल मौर्य ने अपनी निजी भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उनकी आराजी संख्या 340 में बने मंदिर और लान की दीवार तोड़कर 1 नवंबर की रात विपक्षियों ने जबरन शिलापट्ट लगा दिया। महिला ने राजेश जैन सहित पांच लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट की धमकी और संपत्ति छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, 4 नवंबर को पुलिसकर्मियों पर उनके 68 वर्षीय भतीजे साधो के साथ मारपीट कर थाने ले जाने और घर में लगे CCTV कैमरों की हार्डडिस्क अपने साथ ले जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि हार्डडिस्क में घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद थे, जिन्हें कथित तौर पर फॉर्मेट कर दिया गया। उन्होंने संबंधित ऑडियो-वीडियो साक्ष्य अधिकारियों को भेजने की बात भी कही है। वृद्ध महिला ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, निजी संपत्ति की सुरक्षा और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि वृद्धावस्था में वह और उनके पति न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
