-
☰
उत्तर प्रदेश: मनरेगा व संविदा कर्मियों के भुगतान में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज बरेली महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट के नेतृत्व में मनरेगा मजदूरों और रोजगार सेवकों एवं संविदा कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज बरेली महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट के नेतृत्व में मनरेगा मजदूरों और रोजगार सेवकों एवं संविदा कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला मनरेगा अधिकारी हबीब अंसारी को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की लापरवाही के चलते मनरेगा मजदूरों का पिछले 75 दिनों से भुगतान लंबित है, वहीं रोजगार सेवकों सहित संबिदा कर्मचारी को भी करीब 8 महीनों से मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खाते में हजारों करोड़ रुपये होने के बावजूद मजदूरों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। और उन्होंने आगे कहा कि सरकार मजदूरों का हक मारकर अपने चहेते लोगों को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश सचिव रवींद्र सहारा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द से जल्द मनरेगा मजदूरों और रोजगार सेवकों का भुगतान नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मजदूरों के हक में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में मुख्यरूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित राज शर्मा, एडवोकेट पूनम, दीप सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, नज़मी जोया खान, विनोद कुमार, सुरेश दिवाकर, तीर्थ मधुकर,सतीश चंद्रा, मोहम्मद शाकिर खान,आशीष रुस्तम, जितेंद्र बाबू, मनोज शर्मा, डॉक्टर सरताज हुसैन, एड. मोबीन अंसारी,प्रवीण उपाध्याय, रमेश श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, जीशान अली खां, एम.के.घोष, मनोज शर्मा, जितेंद्र बाबू, योगेश जायसवाल, ज्ञानेश साहू, विपिन पटेल, जगदीश गंगवार,आमिर खान, मुजम्मिल हुसैन, पीयूष मैसी, आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर 7 गाड़ियों की भीषण भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
उत्तर प्रदेश: हूटर बजाकर दौड़ी गाड़ियां, खिड़कियों व सनरूफ से बाहर झूलते लोग
उत्तर प्रदेश: नो एंट्री में घुसा ट्रक ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को कुचला, 4 महीने बाद था रिटायरमेंट
उत्तर प्रदेश: नवाबगंज में ट्रक–डीसीएम की भीषण टक्कर, चालक केबिन में फंसा, हालत गंभीर