Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नशामुक्त युवा और विकसित भारत के संदेश के साथ जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित, विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 31/10/2026 11:48:18 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 31/10/2026 11:48:18 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर मे युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027’ के अंतर्गत जनपद स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन जय पैलेस होटल में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 30 अक्टूबर 2026 को किया गया

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर मे युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027’ के अंतर्गत जनपद स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन जय पैलेस होटल में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 30 अक्टूबर 2026 को किया गया, जिसकी थीम “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। युवाओं ने दिखाया उत्साह -
जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कविता लेखन, पेंटिंग, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति और युवा जोश का माहौल रहा।

प्रतियोगिताओं के परिणाम -समूह लोकगीत एवं समूह लोकनृत्य में एमएलके पीजी कॉलेज के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने बाजी मारी। कविता लेखन में नमन श्रीवास्तव एवं पेंटिंग में आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सीडीओ महोदय ने युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। युवा शक्ति को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशामुक्त समाज एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने पर जोर दिया गया।