Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 02/11/2026 05:21:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 02/11/2026 05:21:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षणउत्तर प्रदेश: बस्ती प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क रहा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षणउत्तर प्रदेश: बस्ती प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सतर्क रहा। रविवार, 1 नवंबर को दूसरी पाली में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा संचालन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिविल लाइंस स्थित सेंट्रल अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और किसान इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की स्थिति और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाएं।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने दोनों परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। उन्होंने कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों और अन्य निर्धारित स्थानों पर की जा रही निगरानी व्यवस्था को देखा। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा अवधि में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी संभावित अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित अधिकारी आयोग के निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करें। परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने और अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा संचालन, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया।