Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 30/05/2026 06:28:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 30/05/2026 06:28:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने एक आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों को जनसुनवाई व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने एक आदेश जारी करते हुए जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों को जनसुनवाई व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि शासन के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों को सुनें और उनका नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके बावजूद यह देखा जा रहा है कि कुछ अधिकारी निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते और अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जो शासनादेश की अवहेलना है।

जिलाधिकारी ने इस स्थिति को असंतोषजनक बताते हुए स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का समय आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित है और इस अवधि में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी 10:00 से 12:00 बजे के बीच अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर शिकायतों को सुनें और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। आदेश में यह भी कहा गया है कि जनसुनवाई के समय को प्राथमिकता दी जाए, ताकि शासन की मंशा पूरी हो सके और आम जनता को समय पर न्याय एवं समाधान मिल सके। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।