Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अंतिम सोमवार पर DM-SP ने आधी रात पांचाल घाट की व्यवस्थाएं जांचीं

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 24/08/2026 03:10:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 24/08/2026 03:10:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में सावन के अंतिम सोमवार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में सावन के अंतिम सोमवार को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। रविवार-सोमवार की देर रात करीब 1 बजे जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पांचाल घाट और पुल का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और कांवड़ियों के गंगाजल भरने की व्यवस्थाओं को देखा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को घाट और पुल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

एसपी आरती सिंह ने पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित टीमों को भी अलर्ट रहने को कहा गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और स्पष्ट किया कि सावन के अंतिम सोमवार पर बड़ी संख्या में पहुंचने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार और उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की देर रात तक सक्रियता का उद्देश्य पांचाल घाट पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम माहौल सुनिश्चित करना है।