-
☰
उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर में डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. का औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता पर जताई नाराजगी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा मंगलवार को विकास खंड बांसी स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय सोनखर व मॉडल प्राइमरी स्कूल सूपाराजा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से पढ़वाकर शैक्षणिक
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा मंगलवार को विकास खंड बांसी स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय सोनखर व मॉडल प्राइमरी स्कूल सूपाराजा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से पढ़वाकर शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच की। कुछ बच्चे संतोषजनक ढंग से पढ़ पाए, जबकि कई बच्चे अपेक्षित स्तर पर नहीं पढ़ सके। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय सोनखर की प्रधानाध्यापिका गीता वर्मा से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। डीएम ने पीटीएम रजिस्टर, निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर और मिड-डे मील रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। मॉडल प्राइमरी स्कूल सूपाराजा में प्रधानाध्यापिका जया साहनी के रजिस्टर पर हस्ताक्षर होने के बावजूद मौके पर अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए गए।
उत्तर प्रदेश: हार्ट अटैक से एसएसआई सत्येंद्र कुमार यादव का निधन, पुलिस महकमे में शोक
मध्य प्रदेश: कलेक्टर का सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तय समय में निपटाएं अधिकारी
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 6–15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 2500+ कर्मियों को प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित