-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मंदिर जा रही महिला से कुंडल लूट का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला से कुंडल लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला से कुंडल लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंगलवार तड़के भरतौल रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए कुंडल, तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। संजय नगर निवासी पूनम ने 13 सितंबर को बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 9 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे वह अपनी बेटी और पड़ोसियों के साथ मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान मॉडल टाउन गेट के पास पीछे से आए एक युवक ने झपट्टा मारकर उनके दोनों कुंडल छीन लिए। इसके बाद आरोपी बाइक पर पहले से मौजूद अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार तड़के पुलिस को भरतौल रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अजय मिश्रा के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अजय मिश्रा के अलावा पिंटू मिश्रा और तरुण उर्फ आकाश, निवासी नई बस्ती, फतेहगंज पूर्वी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो लूटे गए कुंडल, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।c
उत्तर प्रदेश: 30 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: डिग्री के साथ कमाई का मौका, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेंगे चार नए एईडीपी केंद्र
उत्तर प्रदेश: बैंक से 90 हजार रुपये लेकर लौट रहे दंपति से लूट की हुई कोशिश, महिला का टूटा हाथ
उत्तर प्रदेश: NH-328A पर गिरा महुआ का पेड़, राहगीरों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
