Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने बिजली आपूर्ति सुधार और स्मार्ट मीटर में तुरंत सेवा बहाली के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 02/04/2026 01:02:53 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 02/04/2026 01:02:53 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ बरेली ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने आज शक्तिभवन, लखनऊ में ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ बरेली ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने आज शक्तिभवन, लखनऊ में ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रदेश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मंत्री ने निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत बिल जमा करते ही उनकी बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए अधिकारियों को चेताया कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक विद्युत उपकरणों का अनुरक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। 

साथ ही, जहां जरूरत हो वहां विद्युत ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं नवीनीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा), चेयरमैन यूपीपीसीएल, प्रबंध निदेशक यूपीपीटीसीएल, डिजी विजिलेंस, निदेशक यूपी नेडा सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एवं अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े। मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में बेहतर और विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।