Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति के आगमन से पहले वृंदावन में पकड़ा गया फर्जी इंस्पेक्टर, रथ मेले में झाड़ रहा था रौब, दाढ़ी ने खोल दी पोल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 14/03/2026 05:27:02 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 14/03/2026 05:27:02 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भक्तों की भीड़, रंगजी मंदिर का भव्य ब्रह्मोत्सव और रथ मेले की चहल-पहल के बीच अचानक ऐसा किरदार सामने आया जिसने पुलिस की भी भौंहें चढ़ा दीं। वर्दी दारोगा की, चाल-ढाल भी वैसी ही… लेकिन एक छोटी-सी बात ने

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भक्तों की भीड़, रंगजी मंदिर का भव्य ब्रह्मोत्सव और रथ मेले की चहल-पहल के बीच अचानक ऐसा किरदार सामने आया जिसने पुलिस की भी भौंहें चढ़ा दीं। वर्दी दारोगा की, चाल-ढाल भी वैसी ही… लेकिन एक छोटी-सी बात ने पूरे “रौबदार नाटक” की पटकथा ही बदल दी। दरअसल, रंगजी मंदिर के ब्रह्मोत्सव के मुख्य आकर्षण रथ मेले में एक युवक पुलिस की दारोगा वाली वर्दी पहनकर लोगों के बीच धौंस जमाता घूम रहा था। मेले में ड्यूटी दे रहे असली पुलिसकर्मियों की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्हें कुछ गड़बड़ लगी।

सबसे बड़ा शक उसकी बढ़ी हुई दाढ़ी ने पैदा किया। पुलिसकर्मियों ने देखा कि वर्दी तो पूरी इंस्पेक्टर स्टाइल” की है, लेकिन दाढ़ी नियमों के मुताबिक नहीं। बस यहीं से कहानी पलट गई। जैसे ही पुलिस ने उसे रोका, “दरोगा साहब” का रौब हवा होने लगा। पूछताछ में पता चला कि यह कोई असली अफसर नहीं बल्कि हाथरस जिले के मुरसान थाना क्षेत्र के नगला अमरा गांव का शिवम चौधरी है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हरिपाल सिंह बुलंदश।