-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की हुई जांच, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था परखी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती दीपावली और छठ पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती दीपावली और छठ पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार, 1 नवंबर को अपर जिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने पुलिस तथा फायर टीम के साथ पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पटाखा और आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में पटाखों के भंडारण, लाइसेंस और अग्निसुरक्षा से जुड़े इंतजामों की जांच की गई। अधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय और पुलिस टीम के साथ विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों से आवश्यक अभिलेख मांगे गए और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान पटाखों के भंडारण, स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस की वैधता और नवीनीकरण, दुकान की चौहद्दी और नक्शा, आसपास के क्षेत्र तथा विद्युत विभाग के निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को लाइसेंस की शर्तों और शासन-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुकानदारों को दुकान पर पर्याप्त मात्रा में बालू, पानी और अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही दुकान के आसपास धूम्रपान पर रोक लगाने और निर्धारित सीमा से अधिक पटाखों का भंडारण नहीं करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने अग्निसुरक्षा मानकों और लाइसेंस में निर्धारित शर्तों का कड़ाई से पालन करने को कहा। घनी आबादी वाले पुरानी बस्ती क्षेत्र में पटाखों की बिक्री और भंडारण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने दुकानों के साथ आसपास के क्षेत्र और विद्युत व्यवस्था का भी जायजा लिया, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। प्रशासन और पुलिस ने आमजन से भी आतिशबाजी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करने की अपील की। बच्चों को पटाखे जलाते समय अकेला नहीं छोड़ने और सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान पटाखों की बिक्री और भंडारण निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश: शाश्वत की मौत के बाद ओवरब्रिज पर सुरक्षा जाली लगाने की पहल, 30 दिनों में शुरू होगा काम
उत्तर प्रदेश: बरखा रानी को फिल्म ‘बूंद-बूंद है अनमोल’ के लिए मिला बेस्ट स्क्रिप्ट राइटिंग सम्मान
उत्तर प्रदेश: ई-रिक्शा में सवारी बनकर महिलाओं के झोले काटती थीं, दो महिलाएं हुई गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: 37 केंद्रों पर धान खरीद हुई शुरू, MSP 2441 रुपये प्रति क्विंटल है दाम
उत्तर प्रदेश: नेपाल में बेचता था चोरी की बाइकें, तीन मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: पीईटी परीक्षा में पारदर्शिता के लिए डीएम ने किया केंद्रों का निरीक्षण
