-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्री गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 201 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगाया भोग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बाजार गंज स्थित गणपति चौक पर सोमवार, 14 सितंबर 2026 को श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद बाजार गंज स्थित गणपति चौक पर सोमवार, 14 सितंबर 2026 को श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। महोत्सव की शुरुआत भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा से हुई। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा बाजार गंज से शुरू होकर बालाजी मंदिर और बारादरी होते हुए गणपति चौक पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया, वहीं आतिशबाजी भी की गई। शोभायात्रा के गणपति चौक पहुंचने के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान से की गई। स्थापना का पूजन पंडित रविशंकर चतुर्वेदी एवं किच्छेश्वर मुख जी ने संपन्न कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे परिसर में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। सायंकाल आठ बजे भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती आयोजित की गई। इस अवसर पर शंकर ज्वेलर्स के स्वामी ने परिवार सहित भगवान गणेश को 201 किलो मोतीचूर के लड्डुओं का भोग अर्पित किया। प्रसाद को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महाआरती के बाद वैशाली कला मंच की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से हुई। इसके बाद देविका विवाह, कंस के अत्याचार, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और भगवान जगन्नाथ की नृत्य वाटिका सहित कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरा पंडाल तालियों और भगवान के जयकारों से गूंज उठा। देर रात तक श्रद्धालु धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे। आयोजन में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। महोत्सव को लेकर गणपति चौक पर उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा।
उत्तर प्रदेश: 30 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: डिग्री के साथ कमाई का मौका, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेंगे चार नए एईडीपी केंद्र
उत्तर प्रदेश: बैंक से 90 हजार रुपये लेकर लौट रहे दंपति से लूट की हुई कोशिश, महिला का टूटा हाथ
उत्तर प्रदेश: NH-328A पर गिरा महुआ का पेड़, राहगीरों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
उत्तर प्रदेश: मंदिर जा रही महिला से कुंडल लूट का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
