Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पाया, इलाके में हंगामा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , Date: 24/01/2026 02:08:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pawan Tiwari ,
  • Date:
  • 24/01/2026 02:08:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले में हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दुदही थाना क्षेत्र के एक वार्ड में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बाहर कमाने गया एक युवक अचानक घर लौट आया और अपनी पत्नी के साथ प्रेमी को देखकर दंग रह गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जिले में हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दुदही थाना क्षेत्र के एक वार्ड में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बाहर कमाने गया एक युवक अचानक घर लौट आया और अपनी पत्नी के साथ प्रेमी को देखकर दंग रह गया। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है कि दुदही निवासी युवक की लगभग छह वर्ष पहले शादी हुई थी। पति-पत्नी के दो छोटे बच्चे हैं। कुछ माह पूर्व एक युवक इस महिला के घर आया था, जिसे महिला ने अपने मौसी का बेटा बताकर घर में रहने दिया। कुछ समय बाद महिला का पति रोज़गार के सिलसिले में बाहर चला गया। इस दौरान महिला अपने बच्चों तथा सास-ससुर के साथ घर पर ही रह रही थी।

बुधवार को जब पति अचानक बाहर से वापस लौटा, तो उसने घर में अपनी पत्नी के साथ उस प्रेमी युवक को मौजूद पाया। दोनों कमरे में साथ थे। इस पर पति और पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे हंगामे में बदल गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और युवक को थाने ले जाने लगी, लेकिन महिला प्रेमी युवक को थाने ले जाने का विरोध करने लगी और पुलिस से बहस करने लगी। इस घटनाक्रम से मौके पर तनाव का माहौल बन गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशुनपुरा विनय कुमार मिश्र ने बताया कि संबंधित युवक शाहजहांपुर जिले का निवासी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के परिजनों को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच कानून के अनुसार की जा रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन

हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित 

उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आपूर्ति में पारदर्शिता और नियंत्रण के लिए करी बैठक

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल और लूट करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार: प्रस्तावित चीनी मिल के लिए भूमि निरीक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की उम्मीद


Featured News