Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में स्वदेशी गौवंश आनुवंशिकी एवं जीनोमिक्स सेंटर का उद्घाटन, डेयरी क्षेत्र को मिलेगा वैज्ञानिक बल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 24/02/2026 06:10:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 24/02/2026 06:10:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र को वैज्ञानिक मजबूती देने की दिशा में बरेली स्थित बी.एल. कामधेनु परिसर में स्वदेशी गौवंश आनुवंशिकी एवं जीनोमिक्स हेतु इंटीग्रेटेड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन प्रदेश के पर्यावरण,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र को वैज्ञानिक मजबूती देने की दिशा में बरेली स्थित बी.एल. कामधेनु परिसर में स्वदेशी गौवंश आनुवंशिकी एवं जीनोमिक्स हेतु इंटीग्रेटेड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना ने किया।
करीब 25 एकड़ में विकसित इस एकीकृत केंद्र में अत्याधुनिक आईवीएफ–ईटी (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन–एम्ब्रियो ट्रांसफर) लैब, आधुनिक पैथोलॉजी परीक्षण प्रयोगशाला तथा जीनोमिक विश्लेषण की सुविधाएँ स्थापित की गई हैं। इन तकनीकों के माध्यम से नस्ल सुधार, रोगों की शीघ्र पहचान और उच्च गुणवत्ता वाली स्वदेशी नस्लों के तीव्र संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। 

कार्यक्रम में ब्राजीलियन एसोसिएशन ऑफ जैबू ब्रिडर्श के प्रतिनिधिमंडल ने भी केंद्र का निरीक्षण किया और भारत–ब्राज़ील के बीच पशु आनुवंशिकी क्षेत्र में सहयोग पर सकारात्मक चर्चा की। अपने संबोधन में मंत्री श्री सक्सेना ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘360 डिग्री’ समग्र विकास दृष्टिकोण से प्रेरित है, जिसमें पशुधन, जैव विविधता और सतत ग्रामीण विकास को एकीकृत किया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह केंद्र स्वदेशी गौवंश संरक्षण, उत्पादन वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का स्मार्ट मीटर पखवाड़ा सम्पन्न, शाहजहांपुर सहित कई जिलों में उपभोक्ताओं को मिली डिजिटल सहूलियतें

उत्तर प्रदेश: डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में लखनऊ में संत गाडगे जयंती धूमधाम से मनाई गई, स्वतंत्र देव सिंह सहित कई मंत्री

उत्तर प्रदेश: पत्र सूचना कार्यालय लखनऊ द्वारा गोण्डा में ग्रामीण मीडिया कार्यशाला का आयोजन, ‘विकसित भारत’ विषय पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश: फलकनुमा पुलिस स्टेशन की बड़ी कामयाबी, 32 चोरी व गुमशुदा मोबाइल रिकवर कर मालिकों को सौंपे

उत्तर प्रदेश: होली से पहले गौतम बुद्ध नगर में खाद्य विभाग का छापा, 7 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे गए


Featured News