-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर के परिषदीय स्कूलों में लाइब्रेरी और स्टडी कॉर्नर से बच्चों में बढ़ रहा पढ़ने का उत्साह
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बेहतर एवं रुचिकर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए स्कूल लाइब्रेरी एवं स्टडी कॉर्नर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बेहतर एवं रुचिकर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए स्कूल लाइब्रेरी एवं स्टडी कॉर्नर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में विकास खंड बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय बांकी, प्राथमिक विद्यालय कटिया एवं प्राथमिक विद्यालय धर्मनगर में छात्र-छात्राएं लाइब्रेरी एवं स्टडी कॉर्नर में उपलब्ध ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं रुचिकर पुस्तकों का उत्साहपूर्वक अध्ययन कर रहे हैं। कहानी, सामान्य ज्ञान एवं प्रेरक पुस्तकों से बच्चों में पढ़ने, समझने और स्वयं सीखने की आदत विकसित हो रही है। लाइब्रेरी बच्चों को पाठ्यक्रम से इतर नई जानकारियों से जोड़ रही है। स्टडी कॉर्नर सहज एवं आकर्षक वातावरण में अध्ययन का अवसर दे रहे हैं। नियमित पुस्तक अध्ययन से भाषा, शब्दावली, कल्पनाशक्ति एवं अभिव्यक्ति क्षमता में निखार आ रहा है। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा अब केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है लाइब्रेरी और स्टडी कॉर्नर बच्चों में पढ़ने की संस्कृति विकसित कर सीखने को आनंददायक बना रहे हैं। पुस्तकों से यही दोस्ती, कल इन बच्चों को बड़ा मुकाम दिलाएगी।
मध्य प्रदेश: पोरसा में 22 अगस्त से भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महा रुद्राभिषेक का आयोजन
उत्तर प्रदेश: खुर्जा सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की करी मांग
राजस्थान: अजमेर के राजवीर शर्मा को मिला ‘बेस्ट वेडिंग कोरियोग्राफर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड
मध्य प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले पोरसा के बाजारों में बढ़ी रौनक, राखियों की खरीदारी को उमड़ी भीड़
