-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: NH-328A पर गिरा महुआ का पेड़, राहगीरों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सेमरियावां बस्ती-मेहदावल मार्ग NH-328A पर चोरहा गांव के पास शनिवार शाम महुआ का पेड़ सड़क की ओर गिर गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सेमरियावां बस्ती-मेहदावल मार्ग NH-328A पर चोरहा गांव के पास शनिवार शाम महुआ का पेड़ सड़क की ओर गिर गया। पेड़ सड़क की तरफ पड़ा होने से रास्ते से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। साथ ही हादसे का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, पेड़ गिरने के तुरंत बाद ही वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई थी, लेकिन अभी तक पेड़ को हटाया नहीं गया है। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। दिन में वाहन चालक सावधानी से पेड़ के पास से निकल रहे हैं, लेकिन रात के समय कम रोशनी होने के कारण खतरा और बढ़ सकता है। सड़क की ओर पड़ा पेड़ दिखाई नहीं देने पर तेज रफ्तार वाहन इसकी चपेट में आ सकते हैं। मामले की जानकारी मिलने पर खलीलाबाद के एसडीएम हृदय राम तिवारी ने संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि पेड़ हटाने को लेकर डीएफओ से बात की गई है, ताकि जल्द से जल्द सड़क से पेड़ हटवाकर रास्ते को सुरक्षित कराया जा सके। स्थानीय निवासी रिजवान अहमद, जफीर अहमद, नफीस अहमद और विजेंदर कुमार ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि NH-328A एक महत्वपूर्ण मार्ग है और यहां लगातार छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर पड़ा पेड़ किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते सड़क से पेड़ हटाया जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
उत्तर प्रदेश: 30 वर्षों से चली आ रही गणेश महोत्सव की परंपरा, भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: डिग्री के साथ कमाई का मौका, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में खुलेंगे चार नए एईडीपी केंद्र
उत्तर प्रदेश: बैंक से 90 हजार रुपये लेकर लौट रहे दंपति से लूट की हुई कोशिश, महिला का टूटा हाथ
उत्तर प्रदेश: मंदिर जा रही महिला से कुंडल लूट का हुआ खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली
