Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: क्रांति सेना में नई जिम्मेदारियां, नौशाद खान अध्यक्ष और सलमान खान उपाध्यक्ष नियुक्त

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Salman Khan , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 14/07/2026 12:55:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Salman Khan ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 14/07/2026 12:55:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: झांसी में 12 जुलाई 2026 को बुन्देलखण्ड क्रान्ति सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक सैन्यर गेट पर आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: झांसी में 12 जुलाई 2026 को बुन्देलखण्ड क्रान्ति सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक सैन्यर गेट पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक माननीय श्री राजेंद्र सिंह यादव जी ने की। बैठक में संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां भी की गईं। संस्थापक श्री राजेंद्र सिंह यादव जी ने श्री नौशाद खान जी को अध्यक्ष और श्री सलमान खान जी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री राजेंद्र सिंह यादव जी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों की मदद करना है। उन्होंने संगठन के विस्तार की जानकारी देते हुए आमजन से जुड़ने का आह्वान किया और संगठन से जुड़ने के लाभों के बारे में बताया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में श्री अतीक खान जी, श्री हिम्मत सिंह जी, श्री फ़हीम खान जी, श्री मजीद खान जी, श्री रफीक अहमद जी, श्री पुनीत कुमार जी, परमानंद मिंटू जी, इरकान जी, ईशान जी, श्री अब्दुल जाबिर जी, राजेंद्र कटियार जी सहित कई सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने मिलकर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संकल्प लिया।
 


Featured News