Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप से ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ज्वैलरी और नकद बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Narender , Date: 02/04/2026 05:07:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Narender ,
  • Date:
  • 02/04/2026 05:07:20 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: नोएडा थाना सेक्टर-126 पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ठगी और छिनैती करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: नोएडा थाना सेक्टर-126 पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ठगी और छिनैती करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पहले ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और फिर उन्हें मिलने के बहाने सुनसान जगहों पर बुलाते थे। वहां पहुंचने के बाद ये लोग पीड़ितों से मारपीट कर उनसे नकदी, ज्वैलरी और अन्य कीमती सामान छीन लेते थे।


गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ज्वैलरी और ₹14,530 नकद बरामद किए हैं। साथ ही, पुलिस को शक है कि यह गिरोह कई अन्य घटनाओं में भी शामिल हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है। थाना सेक्टर-126 पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के अन्य सदस्य कहां सक्रिय हैं और किन-किन इलाकों में उन्होंने वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें और किसी अनजान व्यक्ति से मिलने से पहले पूरी जानकारी सुनिश्चित करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।