Contact for Advertisement 9650503773



उत्तर प्रदेश: महिला जन आक्रोश अभियान के तहत पदयात्रा, विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 28/04/2026 12:08:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 28/04/2026 12:08:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिला पंचायत कार्यालय बलरामपुर में  "महिला जन आक्रोश अभियान" के अंतर्गत "जन आक्रोश महिला पदयात्रा" का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जिला पंचायत कार्यालय बलरामपुर में  "महिला जन आक्रोश अभियान" के अंतर्गत "जन आक्रोश महिला पदयात्रा" का आयोजन किया गया। मंत्री राकेश सचान की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन एवं वस्त्रोद्योग) माननीय श्री राकेश सचान जीकी गरिमामयी उपस्थिति में सैकड़ों महिलाओं ने पदयात्रा निकालकर विपक्षी दलों के पुतले का दहन कर जोरदार विरोध प्रकट किया।

बिल संशोधन न होने पर जताया आक्रोश

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि नारी शक्ति के स्वाभिमान से जुड़े बिल में संशोधन न होने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जिम्मेदार हैं। विपक्ष द्वारा बार-बार नारी शक्ति का अपमान किए जाने से आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि अब चुप नहीं बैठेंगी।

ये रहे मुख्य रूप से मौजूद

इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, सदर विधायक पलटू राम, विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू', भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा से श्रीमती ललिता तिवारी, जिला महामंत्री श्रीमती बिंदु विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिनी शुक्ला, श्रीमती सरिता शुक्ला,श्रीमती सविता गुप्ता, श्रीमती शेरावाली शुक्ला ,श्रीमती अंजलि मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं बहनें शामिल हुईं। पदयात्रा जिला पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए संपन्न हुई, जहाँ नारी सम्मान में भाजपा मैदान में के नारे गूंजे।