Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: टायर फटने से चावल लदा ट्रक हाईवे पर पलटा, चालक घायल; क्रेन से हटाया गया वाहन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/09/2026 12:24:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/09/2026 12:24:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास चावल से भरा ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रक

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास चावल से भरा ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक ट्रक के अंदर फंस गया जानकारी के अनुसार चावल से लदा ट्रक संख्या HR58D9205 रामपुर से बरेली की ओर जा रहा था। धनेटा फाटक के पास बल्लिया गाँव के पुल पर चढ़ते समय अचानक ट्रक का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक डिवाइडर पर चढ़ने के बाद हाईवे पर पलट गया। 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।ट्रक में फंसे चालक गुल्लू पुत्र सफीक निवासी नाडा, जिला शामली को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घायल चालक को उपचार के लिए राजश्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रक के हाईवे पर पलटने से एक ओर का मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। हालांकि साइड रोड खुला होने के कारण यातायात पूरी तरह ठप नहीं हुआ और वाहन निकलते रहे। सूचना के बाद हाईवे की क्रेन मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद पलटे ट्रक को हटाकर मार्ग को खाली कराया गया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।