-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: क्रेन की टक्कर से रुद्रेश्वर महादेव मंदिर क्षतिग्रस्त, घटना के बाद श्रद्धालुओं में दिखा आक्रोश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित अमरावती चौराहा से विंध्याचल धाम जाने वाले मार्ग पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित अमरावती चौराहा से विंध्याचल धाम जाने वाले मार्ग पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। करीब 12:30 बजे एक क्रेन को बैक करते समय चालक की कथित लापरवाही से रुद्रेश्वर महादेव मंदिर की दीवार में जोरदार टक्कर लग गई, जिससे मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय मंदिर के भीतर तीन बच्चे पूजा कर रहे थे। अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर बच्चे घबराकर बाहर की ओर भागे और सदमे के कारण बेहोश हो गए। राहत की बात यह रही कि मंदिर में स्थापित भगवान शिव सहित सभी देवी-देवताओं की मूर्तियां पूरी तरह सुरक्षित रहीं तथा इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्रेन चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। चालक की पहचान सुचित सिंह पुत्र गुलाब सिंह, निवासी देवरी दुबार कलां, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर एवं विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्रेन और चालक को हिरासत में लेते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। मंदिर क्षतिग्रस्त होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने दोषी चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग उठाई। उनका कहना है कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए इसकी मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जानी चाहिए। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर ने लोगों को आश्वस्त किया कि मंदिर के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी। पुलिस प्रशासन स्थानीय नागरिकों से लगातार संवाद बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
तेलंगाना: पुलिस ने 3 लुटेरों को किया गिरफ्तार, नकदी और वाहन हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: अस्पताल में 48 नए बेड जोड़े गए, अब कुल 140 बेड उपलब्ध
उत्तराखंड: विशेष लोक अदालत को लेकर बैठक, अधिक मामलों के निस्तारण पर दिए जोर
मध्य प्रदेश: हुसैनी अखाड़े के करतबों ने खींचा ध्यान, भाईचारे के साथ हुआ मोहर्रम समाप्त
