-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नहटौर नगर पालिका में वेतन विवाद गहराया, सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर के क्षेत्र नगर नहटौर की नगर पालिका से एक मामला सामने आया है, जिसमें धरने पर बैठे कुछ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने नहटौर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी(EO) पर पूर्ण वेतन ना देने, वेतन पर्ची ना देने व वेतन सूचि ना प्रदान करने का आरोप लगाया है I
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर के क्षेत्र नगर नहटौर की नगर पालिका से एक मामला सामने आया है, जिसमें धरने पर बैठे कुछ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने नहटौर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी(EO) पर पूर्ण वेतन ना देने, वेतन पर्ची ना देने व वेतन सूचि ना प्रदान करने का आरोप लगाया है I संविधा सफाई कर्मचारी अर्जुन ने अपने ऊपर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा FiR दर्ज़ कराए जाने की बात कही। वही दूसरी और नहटौर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी(EO) ओम गिरी ने बताया कि वेतन केवल उन्ही कर्मचारियों का काटा गया है, जो छुट्टी पर थे, जो काम करने नहीं आए।
साथ ही नहटौर नगर पालिका के ईओ ओम गिरि ने एक बात और कही की नोटिस बोर्ड पर लगे हुए सूचना पत्र का भी सफाई कर्मचारियों ने उलंघन किया है, जिसमें साफ़ शब्दों में लिखा हुआ है अगले 6 माह के अंतराल में कोई भी हडताल को असन्वैधानिक घोषित किया गया है I यदि कोई भी कर्मचारी बिना शासन की अनुमति के हडताल पर गया तो वाह किसी भी कार्यवाही के लिए स्वं जिम्मेदार होगा , जिस के पश्चात नहटौर नगर पालिका के अधिशासी आधिकारी ओम गिरी ने कड़ा रुख करते हुए, नोटिस लेटर के विरुद्ध जाने वाले सफाई कर्मचारियो के खिलाफ सख्त एक्शन ले लिया है।
मध्य प्रदेश: 36 साल पुराने स्थाई वारंट का तामील, ₹10,000 का इनामी आरोपी इंदौर से हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दर्दनाक हादसा, इंसानियत निभाने पहुंचे पांच लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश: गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से धांधली का आरोप, सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायत
उत्तर प्रदेश: धरना-प्रदर्शन की खबरों का ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने किया खंडन
