Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मथुरा में 1 से 8 जून तक श्रीमद्भागवतसप्ताह ज्ञान यज्ञ, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Nitin Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 03/06/2026 03:28:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Nitin Kumar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 03/06/2026 03:28:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: धर्म एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु क्षेत्र में 1 जून 2026 से 8 जून 2026 तक मंगलमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: धर्म एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु क्षेत्र में 1 जून 2026 से 8 जून 2026 तक मंगलमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 जून, सोमवार को सायं 3 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके पश्चात प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। 2 जून, मंगलवार को भीष्म चरित्र, कुंती चरित्र एवं शुकदेव जी के आगमन प्रसंग की कथा के साथ पत्रकार एवं मीडिया बंधुओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 3 जून, बुधवार को ध्रुव चरित्र एवं वामन भगवान के प्राकट्य की दिव्य कथा का वर्णन होगा। 4 जून, गुरुवार को श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव का भव्य एवं अलौकिक आयोजन देख सकेंगे।

5 जून, शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा के साथ मात-पितृ पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 6 जून, शनिवार को दिव्य रासलीला, हरिकथा श्रवण एवं रुक्मिणी मंगल विवाह का आयोजन होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ जन सम्मान समारोह भी संपन्न किया जाएगा। 7 जून, रविवार को कृष्ण-सुदामा चरित्र की प्रेरणादायक कथा के साथ नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन 8 जून, सोमवार को प्रातः 9 बजे पूर्णाहुति हवन के साथ होगा। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। इस धार्मिक आयोजन में नीतू यादव, प्रीति यादव, पूनम सिंह, गंगाधर अरोड़ा, विजय यादव, दीपक यादव, डॉ. अनुपमा यादव, डॉ. एस.पी. गौतम, राधिका, पुष्पा यादव, सीमा यादव, सुनीता यादव, गौरव यादव एवं सौरभ यादव सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्यजन सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Related News

मध्य प्रदेश: साईं स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

उत्तराखंड: भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 लाख रुपये का 37.696 किलो गांजा बरामद

उत्तर प्रदेश: देव प्राइमस अस्पताल की बढ़ीं मुश्किलें, डॉक्टर की योग्यता और आयुष्मान वसूली मामले की जांच तेज

उत्तराखंड: 34 यात्रियों की जान बचाकर शहीद हुए रोडवेज चालक बेनीराम ​​​​​​​

उत्तर प्रदेश: टीजीटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग की सेंध नाकाम, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार


Featured News