Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसपी आरती सिंह ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amit Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 31/10/2026 01:14:18 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amit Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 31/10/2026 01:14:18 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके विचार और आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: रामनगरिया मेला-2027 की तैयारियां हुई तेज, डीएम और एसपी ने पांचाल घाट का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: अधिवक्ता अरविन्द सिंह की माता मधुलिका सिंह का आकस्मिक निधन, 7 नवंबर को होगा तेरहवीं संस्कार

उत्तर प्रदेश: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर भरूहना चौराहे पर नेताओं ने किया पुष्पार्चन, मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

उत्तराखंड: गंगोलीहाट में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत बच्चों को पॉक्सो कानून और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

उत्तर प्रदेश: नशामुक्त युवा और विकसित भारत के संदेश के साथ जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित, विभिन्न प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा


Featured News