Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अधिवक्ता अरविन्द सिंह की माता मधुलिका सिंह का आकस्मिक निधन, 7 नवंबर को होगा तेरहवीं संस्कार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश:  Published by: Ramu Bankesh Bahadur Singh , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 31/10/2026 12:54:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Ramu Bankesh Bahadur Singh ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 31/10/2026 12:54:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सिविल कोर्ट जौनपुर के अधिवक्ता अरविन्द सिंह की माता मधुलिका सिंह पत्नी राम आश्रम सिंह का 26 अक्टूबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, परिचितों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सिविल कोर्ट जौनपुर के अधिवक्ता अरविन्द सिंह की माता मधुलिका सिंह पत्नी राम आश्रम सिंह का 26 अक्टूबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, परिचितों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद समाचार से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मधुलिका सिंह के निधन पर क्षेत्र के लोगों एवं शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और इस कठिन समय में परिवार को धैर्य

 एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।परिजनों के अनुसार, दिवंगत मधुलिका सिंह का तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम 7 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। तेरहवीं सहित समस्त धार्मिक एवं पारिवारिक कार्यक्रम अधिवक्ता अरविन्द सिंह के गांव स्थित आवास से संपन्न होंगे। इस अवसर पर रिश्तेदारों, मित्रों, परिचितों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना है मधुलिका सिंह के निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। मां का साया उठ जाना किसी भी संतान के लिए अत्यंत पीड़ादायक होता है। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Featured News