Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दर्दनाक हादसा, इंसानियत निभाने पहुंचे पांच लोगों की गई जान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 11/06/2026 05:58:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 11/06/2026 05:58:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज गोण्डा इंसानियत का फर्ज निभाना पांच लोगों को भारी पड़ गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज गोण्डा इंसानियत का फर्ज निभाना पांच लोगों को भारी पड़ गया। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ हाईवे स्थित भलियनपुरवा नारायणपुर मोड़ पर बुधवार रात हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से सूर्यवंशम पुरवा में मातम पसरा है।

पहले बाइक टकराई, फिर टूटा मौत का कहर

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9 बजे भलियन पुरवा नारायणपुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को उठाने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोग कई फीट दूर जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर 4 की मौत, 5वें ने रास्ते में तोड़ा दम

ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को सीएचसी कर्नलगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल 10 वर्षीय अंशुमान को लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। हादसे में मृतकों के नाम गुलशन 25 वर्ष पुत्र शत्रोहन, निवासी सूर्यवंशम पुरवा, नारायणपुर मांझा, संजय कुमार तिवारी 37 वर्ष पुत्र कृष्णपाल तिवारी, निवासी तरहटा, हसन मोहम्मद 40 वर्ष पुत्र हैदर अली, निवासी भलियन पुरवा नारायणपुर मांझा, इम्तियाज अली 27 वर्ष पुत्र हैदर अली, निवासी भलियनपुरवा नारायणपुर मांझा, अंशुमान 10 वर्ष पुत्र शत्रोहन, निवासी सूर्यवंशम पुरवा नारायणपुर मांझा शामिल हैं। घायलों में अलताफ 22 वर्ष पुत्र हैदर अली, तबरेज आलम 19 वर्ष पुत्र हुसैन अली, विनय प्रताप सिंह उर्फ शनी सिंह 26 वर्ष पुत्र संजय सिंह निवासी करुआ, और परवेज 17 वर्ष पुत्र हसन अली, सभी निवासी सूर्यवंशम पुरवा नारायणपुर मांझा बताये जाते हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

एक्सयूवी कब्जे में, मालिक व चालक हिरासत में

हादसे की सूचना मिलते ही कर्नलगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे में शामिल दिल्ली नंबर की एक्सयूवी गाड़ी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वाहन मालिक करनैलगंज निवासी शोएब और ड्राइवर आबिद को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विधायक-ASP पहुंचे अस्पताल

हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा व सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दवाच्या ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव सहायता का भरोसा दिया। एक साथ पांच मौतों की खबर से नारायणपुर मांझा और तरहटा गांव में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से सूर्यवंशम पुरवा में चूल्हे तक नहीं जले। कर्नलगंज पुलिस ने पांचों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सभी मृतकों का अंतिम संस्कार दोपहर बाद तक होने तक कर्नलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैदी से डटे रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजा और घायलों का बेहतर इलाज कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार व एसयूवी चालक की लापरवाही मानी जा रही है।