-
☰
उत्तर प्रदेश: रामनवमी मेले में श्रद्धालु ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत, 17 लोग घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में चैत्र रामनवमी नहान मेले में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। 4 की मौत हो गई। 17 लोग घायल है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में चैत्र रामनवमी नहान मेले में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। 4 की मौत हो गई। 17 लोग घायल है। 12 लोगों का कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं 5 लोगों को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ट्रॉली में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल थी।डॉक्टरों का कहना है करीब 10 महिलाओं की कमर की हड्डी टूट गई है उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जो महाराजगंज जिले के माहनखोर उर्फ बड़हरा, थाना घुघली से नारायणी नदी के भैंसहा घाट पर चैत्र रामनवमी के नहान मेले में शामिल होने जा रहे थे। हादसा सिसवा गोपाल रेगुलेटर के पास हुआ, जहां अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का हुक टूट गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर बड़ी गंडक नहर में पलट गई। मामला खड्डा थाना क्षेत्र का है। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से घायलों को पुलिस टीम अस्पताल भेजवाया। घायलों में महिलाओं की संख्या अधिक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉली में 25 से 30 महिलाएं, करीब 10 बच्चे और 10 पुरुष सवार थे।
उत्तर प्रदेश: गुगई गांव में परचून दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
बिहार: विकास कुमार बने नवादा में RLJP के नए जिला अध्यक्ष
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव किया गया आयोजित
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई