-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विधान परिषद चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान, स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 56,477 मतदाता करेंगे मतदान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार मे प्रेस प्रतिनिधियों संघ प्रेस वार्ता के क्रम में बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार मे प्रेस प्रतिनिधियों संघ प्रेस वार्ता के क्रम में बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक एवं वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय गाजीपुर द्वारा उक्त निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। निर्वाचन हेतु पोलिंग पार्टी का प्रस्थान एवं वापसी स्थल जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर, गाजीपुर नियत किया गया है,l जिसमें पुरुष 35090 तथा महिला 15193 हैं। इस निर्वाचन हेतु जनपद में 52 मतदेय स्थल एवं 19 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इसी प्रकार वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 6194 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 4901 तथा महिला 1293 शामिल हैं। जिस हेतु 18 मतदान स्थल तथा शिक्षक खण्ड हेतु 17 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। मतदान व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद में 19 सेक्टर तथा 07 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। समस्त मतदेय स्थलों पर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु वीडियोग्राफर की व्यवस्था के साथ-साथ प्रत्येक मतदान स्थल पर स्टैटिक वीडियोग्राफी कराई जा रही है। उक्त मतदान की पोलिंग पार्टियां दिनांक 22.10.2026 को जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर गाजीपुर से प्रस्थान करेंगी एवं दिनांक 23.10.2026 को मतदान के पश्चात उक्त स्थल पर वापस आकर बैलेट बॉक्स तथा समस्त प्रपत्र जमा करेंगी। मतदान के दिन मतदेय स्थल की 200 मीटर की परिधि में किसी भी राजनीतिक दल का कार्यालय नहीं खुलेगा तथा एक समय में मतदाता स्थल पर दो ही मतदाताओं को प्रवेश दिया जायेगा। जनपद का जेंडर रेशियो 840 तथा ईपी रेशियो 58.38 प्रतिशत है। 18-19 आयु वर्ग के कुल 34,295 युवा मतदाता पंजीकृत किये गये हैं, जिसमें पुरुष 20,530 एवं महिला 13,764 हैं। 80 प्लस आयु वर्ग के 48,610 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष 23,159 व महिला 25,451 हैं। दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 21,726 है, जिसमें पुरुष 13,469 व महिला 8,257 हैं तथा सर्विस मतदाताओं की संख्या 17,702 है, जिसमें पुरुष 17,148 व महिला 554 हैं। विशेष पुनरीक्षण के अन्तर्गत मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन तथा नये मतदेय स्थल सृजित करने हेतु भवनों का चिन्हांकन 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक किया गया है। आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर 2026 को कर दिया गया है तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उसकी प्रति उपलब्ध करा दी गई है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जायेगा।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान 23 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को प्रातः 08.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक सम्पन्न होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर 2026 मंगलवार को होगी। जनपद में वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कुल 50283 मतदाता हैं,
मतदाताओं की सुविधा हेतु आयोग द्वारा मतदान के लिए 10 वैकल्पिक पहचान पत्र निर्धारित किये गये हैं, जिसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य या केन्द्र सरकार द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, सांसद या विधायक को जारी सरकारी पहचान पत्र, शैक्षिक संस्था द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र जिसमें सम्बन्धित शिक्षक या स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नियमित हो, विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण पत्र और सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड शामिल हैं। इनमें से कोई एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा। इसके अतिरिक्त अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 26,35,552 है, जिसमें पुरुष 14,32,605, महिला 12,02,911 एवं थर्ड जेंडर 36 हैं।
मध्य प्रदेश: फ्रांस के प्रोफेसर ने कालीबंगा में 5,000 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता का इतिहास समझाया
मध्य प्रदेश: गाडरवारा में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, विजयदशमी पर उमड़ा जनसैलाब
उत्तर प्रदेश: विजयदशमी पर साहित्यकार संगम संस्था की काव्य गोष्ठी आयोजित, कवियों ने सुनाई रचनाएं
उत्तर प्रदेश: जरीफनगर पुलिस ने अवैध देशी शराब के 25 पाउच के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: PET-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, 19 केंद्रों पर 50,112 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
उत्तर प्रदेश: विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, 19 केंद्रों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
