Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश:  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/11/2026 05:59:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/11/2026 05:59:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री गोपाल अंजान जी, सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश रहे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री गोपाल अंजान जी, सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मनोज सिंह जी ने की तथा कार्यक्रम का संचालन श्री जगदीश चंद्र जी ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी की संकल्पना 'विकसित भारत 2047' के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता, रचनात्मक सोच एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना था। ल्लेखनीय है कि विगत माह विद्यालय में विकसित भारत 2047 की थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें विद्यालय के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

1. कक्षा 4 – वीबा गौर
2. कक्षा 5A – सब्ध्या-1
3. कक्षा 5B – सारद
4. कक्षा 6A – मन्नत सिंह
5. कक्षा 6B – इल्मा
6. कक्षा 6C – मीत कौर
7. कक्षा 7A – गुनगुन
8. कक्षा 7B – अर्नव कुमार
9. कक्षा 7C – आरोही
10. कक्षा 8A – दक्ष सैनी
11. कक्षा 8B – संजय
12. कक्षा 8CD – मानवी
13. कक्षा 9A – शौर्य रुहेला
14. कक्षा 9B – आराध्या सिंह
15. कक्षा 9C – रितिक कुमार
16. कक्षा 9E – अनुराग
17. कक्षा 9F – ऋषभ वाल्मीकि
18. कक्षा 10A – सुमित कुमार
19. कक्षा 10B – वंशिका यादव
20. कक्षा 10C – अर्चना
21. कक्षा 10D – हैप्पी कुमार
22. कक्षा 10E – कृष्णा कुमार
23. कक्षा 11AB – प्रेरणा सैनी
24. कक्षा 11C – माही सागर
25. कक्षा 11D – गोपाल शुक्ला
26. कक्षा 12A – कनक प्रधान
27. कक्षा 12BC – विकास

द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

1. कक्षा 5A – नंदनी
2. कक्षा 5B – अनमोल
3. कक्षा 6A – जय कुमार
4. कक्षा 6B – प्रीति कौर
5. कक्षा 7A – अंश-1
6. कक्षा 7B – प्रणव
7. कक्षा 8A – खुशी
8. कक्षा 8B – मुकुल प्रजापति
9. कक्षा 8CD – प्राची-2
10. कक्षा 9B – हबीबा
11. कक्षा 9C – नैतिक गुप्ता
12. कक्षा 9E – कृष्णा कश्यप
13. कक्षा 9F – जितेश सैनी
14. कक्षा 10A – रितिक पाल
15. कक्षा 10B – आयुषी सिंह
16. कक्षा 10C – विधि
17. कक्षा 10D – रणजीत सिंह
18. कक्षा 10E – अब्दुल समद-1
19. कक्षा 11AB – सोनाक्षी
20. कक्षा 11C – रजनी
21. कक्षा 11D – गौरव सक्सेना
22. कक्षा 12A – परी
23. कक्षा 12BC – अंशु देवी

तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी

1. कक्षा 7A – अंशुमान कश्यप
2. कक्षा 7B – शिवम कुमार
3. कक्षा 8A – केशव
4. कक्षा 8B – अनुभव
5. कक्षा 9B – वंशिका-1
6. कक्षा 9C – अंश प्रताप सिंह
7. कक्षा 9E – सचिन
8. कक्षा 9F – अभय
9. कक्षा 10A – आदित्य सिंह
10. कक्षा 10B – डिंपल
11. कक्षा 10C – निधि
12. कक्षा 10D – शिवम
13. कक्षा 10E – लव चौहान
14. कक्षा 11AB – रोहित धल
15. कक्षा 11C – पलक पाल
16. कक्षा 11D – अक्षय
17. कक्षा 12A – मुस्कान
18. कक्षा 12BC – आशी प्रजापति

सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। इसके उपरांत बम-बम भोले नृत्य, छठ पूजा नृत्य, राजस्थानी घूमर नृत्य, राधा-कृष्ण नृत्य, फौजी डांस तथा सामूहिक देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि का संबोधन

मुख्य अतिथि माननीय श्री गोपाल अंजान जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा शिक्षित, संस्कारित, आत्मनिर्भर एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का विकास करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य का संदेश

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नन्हे सिंह जी ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं देश के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करते हैं। उन्होंने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम संचालक का संदेश

कार्यक्रम संचालक श्री जगदीश चंद्र जी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसे उचित मंच प्रदान करने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा, जब प्रत्येक विद्यार्थी अपने ज्ञान, कौशल, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से देश के विकास में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग

कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर श्री सुरेंद्र सिंह, डॉ. बिजेंद्र सिंह, श्री अभिषेक गुप्ता, श्री कुशाग्र राज, श्रीमती मंजू सिंह, श्रीमती गीता यादव, श्रीमती उपासना गुप्ता, कुमारी दीपिका शुक्ला, श्रीमती पर्सी, श्रीमती नाहलम, श्रीमती प्रियंका शर्मा, श्रीमती नीलम सागर, श्री राजीव गिहार, श्री अजय कुमार, श्री राजीव कुमार सिंह, श्रीमती रागिनी सक्सेना, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती ज्योति अग्रवाल एवं