-
☰
उत्तर प्रदेश: बर्थडे पार्टी में युवती ने की फायरिंग, ब्लैकमेलिंग के 165 पीड़ितों का मामला खुला
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के सिंघड़िया इलाके में 20 जनवरी को एक बर्थडे पार्टी के दौरान सनसनीखेज घटना सामने आई। सोशल मीडिया पर हज़ारों फॉलोवर्स रखने वाली युवती अंशिका के जन्मदिन के जश्न के दौरान अचानक गोली चल गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर के सिंघड़िया इलाके में 20 जनवरी को एक बर्थडे पार्टी के दौरान सनसनीखेज घटना सामने आई। सोशल मीडिया पर हज़ारों फॉलोवर्स रखने वाली युवती अंशिका के जन्मदिन के जश्न के दौरान अचानक गोली चल गई। जांच में सामने आया है कि अंशिका सोशल मीडिया के ज़रिये लोगों से संपर्क करती थी, वीडियो कॉल के दौरान उनकी रिकॉर्डिंग कर लेती थी और बाद में दुष्कर्म व POCSO जैसे मामलों में फँसाने की धमकी देकर पैसे वसूलती थी। अब तक इस ब्लैकमेलिंग के करीब 165 पीड़ितों की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। इनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें एक DSP और एक दरोगा का नाम भी जांच में आया है। इसके अलावा अंशिका पर पहले से ही थार गाड़ी चोरी का मामला दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है और पीड़ितों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान अंशिका ने एक युवक विशाल पर फायर किया, लेकिन गोली उसके साथी अमिताभ के पेट में जा लगी। घायल अमिताभ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पैसों के पुराने विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मौके से अंशिका को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने अंशिका का मोबाइल खंगाला, तो मामला और भी गंभीर हो गया। पुलिस के अनुसार मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो और रिकॉर्डिंग्स का बड़ा संग्रह मिला है।
उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन
हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आपूर्ति में पारदर्शिता और नियंत्रण के लिए करी बैठक
बिहार: प्रस्तावित चीनी मिल के लिए भूमि निरीक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की उम्मीद