-
☰
उत्तर प्रदेश: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले 30 प्रस्तावों को मंजूरी, बस सेवा, ओला-उबर नियम और संपत्ति घोषणा अनिवार्य
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 30 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नियमों पर निर्णय लिया गया। मुख्य बिंदु स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग का बड़ा फैसला
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 30 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं और नियमों पर निर्णय लिया गया। मुख्य बिंदु स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग का बड़ा फैसला ओला-उबर कंपनियों के लिए नियम ओला और उबर जैसी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में संचालन के लिए अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा और हर 5 साल में नवीनीकरण कराना पड़ेगा। कांशीराम आवास योजना पर निर्णय योजना के तहत अवैध कब्जों को हटाकर आवासीय इमारतों की मरम्मत और पेंटिंग कराई जाएगी तथा इन्हें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पात्र परिवारों को दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए नया नियम सभी सरकारी कर्मचारियों को हर साल अपनी संपत्ति घोषित करना अनिवार्य होगा। यदि कोई कर्मचारी 6 महीने के मूल वेतन से अधिक निवेश करता है तो उसकी जांच की जाएगी।
अब विक्रेता की पहचान खतौनी के आधार पर देखी जा सकेगी और विक्रेता के लिए मिल्कियत दर्ज कराना अनिवार्य होगा। नगर निगम क्षेत्रों में विकास शुल्क
नगर निगम सीमा के भीतर 2 प्रतिशत विकास शुल्क लागू करने का निर्णय लिया गया।
ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के तहत प्रदेश की 59,163 ग्राम सभाओं तक बस सेवा पहुंचाई जाएगी। छोटी बसों का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधा के लिए 28 सीटर छोटी बसें चलाई जाएंगी।
उत्तर प्रदेश: प्रशासन का बड़ा एक्शन, आधा दर्जन अवैध कलोनियां ध्वस्त
उत्तर प्रदेश: संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर कब्रिस्तान में कुत्ते को पीटकर मारने का आरोप, 5 अज्ञात पर FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश: 10 हजार की रिश्वत लेते सदर तहसील का लेखपाल एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा