-
☰
उत्तर प्रदेश: प्रेमिका की बेवफाई से आहत युवक ने किया सुसाइड, 32 मिनट का वीडियो वायरल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली थाना कैंट क्षेत्र के धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने कथित रूप से प्रेमिका से मिले धोखे और लगातार मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली थाना कैंट क्षेत्र के धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने कथित रूप से प्रेमिका से मिले धोखे और लगातार मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने 32 मिनट का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने अपनी पीड़ा और आरोपों का विस्तार से जिक्र किया है। वीडियो में विजय राठौर ने कहा कि वह कैंट क्षेत्र का रहने वाला है और लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसने बताया कि करीब दो साल पहले धोपेश्वरनाथ मंदिर में उसकी मुलाकात वंशिका नागर नाम की युवती से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए। युवक का दावा है कि युवती ने शादी के लिए हामी भी भरी थी, लेकिन बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और कहीं और रिश्ता तय हो गया। विजय ने वीडियो में कहा कि युवती की शर्तों को पूरा करने के लिए उसने नोएडा की एक कंपनी में नौकरी भी कर ली थी, लेकिन इसके बावजूद उसे स्वीकार नहीं किया गया। युवक ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में उसके अपने परिवार के लोग भी उसके साथ खड़े नहीं हुए और उसे प्रताड़ना झेलनी पड़ी। वीडियो में युवक ने अपने बड़े भाई, युवती के परिजनों और कुछ अन्य लोगों पर मारपीट व मानसिक दबाव बनाने के आरोप भी लगाए हैं। साथ ही उसने कुछ पुलिसकर्मियों पर भी परेशान करने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। आत्महत्या से पहले विजय ने वीडियो में अपनी मौत के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की और कहा कि उसका वीडियो बरेली के एसएसपी और मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाए। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और मामले में सभी आरोपों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: Furbx का एक्सक्लूसिव रिफर्बिश्ड लैपटॉप शोरूम खुला, 1 साल वारंटी के साथ मिलेंगे लैपटॉप
बिहार: श्रम विभाग की वेबसाइट बंद, लेबर कार्डधारियों को योजनाओं का लाभ नहीं
उत्तर प्रदेश: डीजीपी की अपराध समीक्षाबैठक में जन शिकायत निस्तारण और पुलिसिंग पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: 2024 बैच की आईपीएस अंजना दहिया को मीरगंज थाने का चार्ज
उत्तर प्रदेश: धनगर जाति प्रमाण पत्र न बनने पर समाज में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: परीक्षा देने जा रहे हाईस्कूल छात्र की सड़क हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम