-
☰
No image found.
राजस्थान: ग्राम रथ अभियान का हुआ शुभारंभ, 15 दिन तक गांव-गांव पहुंचेगा प्रचार रथ
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नागौर राज्य सरकार द्वारा आमजन तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है।
विस्तार
राजस्थान: नागौर राज्य सरकार द्वारा आमजन तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्य की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशेष रथ के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को नागौर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ किया गया। रथ 15 दिन तक निरंतर संचालित रहेगा जिस दौरान वह नागौर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देगा तथा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेगा। इन रथों के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं, जिनमें प्रमुखतः कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग एवं राजस्व विभाग शामिल हैं, का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। नागौर के रथ को पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का आमजन तक पहुंचना अत्यंत आवश्यक है, जिससे लोगों को अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इस प्रकार के अभियान इन लक्ष्यों की पूर्ति में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के प्रयास राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संकल्प को साकार करते हैं। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद जाखड़, नागौर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भीनचर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: केआरजी कॉलेज में क्रीड़ा सम्मान, छात्राओं को दी शिक्षा की प्रेरणा
उत्तर प्रदेश: महिला जनआक्रोश मार्च में नारी शक्ति का बड़ा प्रदर्शन, जनसमर्थन उमड़ा
मध्य प्रदेश: सड़कों पर ई-रिक्शाओं का हुआ कब्जा, जाम, हादसे और अव्यवस्था से जनता हुई बेहाल
बिहार: सदर अस्पताल में दलालों और अव्यवस्थाओं पर सख्ती की मांग, डीएम ने सुधार का दिया आश्वासन
उत्तर प्रदेश: 9400 व्हाट्सएप अकाउंट बैन, संदिग्ध सिम जल्द ब्लॉक करने की तैयारी
उत्तराखंड: भूलीगांव इंटर कॉलेज में अधूरा निर्माण बना खतरा, छात्रों की सुरक्षा और पढ़ाई दांव पर
