Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संभल मस्जिद सर्वे विवाद में दो लोगों की मौत, शहर हुआ छावनी में तब्दील

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , Date: 25/11/2024 10:18:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anand Kumar (UP) ,
  • Date:
  • 25/11/2024 10:18:20 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। सर्वे के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव और आगजनी शुरू कर दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। इस हिंसक झड़प में 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना में दो लोगों की मौत की भी खबर है। घटना के बाद संभल शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इसे छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शहर के प्रमुख चौराहों जैसे चंदौसी चौराहा, शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा और यशोदा चौराहा पर बेरिकेटिंग कर दी गई है और आम लोगों को इन रास्तों से गुजरने से रोका जा रहा है। जिन लोगों ने इन मार्गों से गुजरने की कोशिश की, उन्हें डाइवर्ट कर दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। संभल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनिराज घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने सभी से संयम बरतने की अपील की है, साथ ही अदालत की कार्रवाई का हवाला देते हुए शांति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।  इस हिंसक घटना में डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी है और शहर में शांति कायम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।