Contact for Advertisement 9650503773


UPSC CSE Result 2023: आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में किया टॉप 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

  Published by: Jamil Ahmed , Date: 16/04/2024 04:23:05 pm Share:
  • Published by: Jamil Ahmed ,
  • Date:
  • 16/04/2024 04:23:05 pm
Share:

संक्षेप

UPSC CSE Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल मुख्य परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा हो गई है।

विस्तार

UPSC CSE Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल मुख्य परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा हो गई है। आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को की गई।जिसमें लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया है।

 UPSC द्वारा सूचना के मुताबिक सीएसई 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप (एआईआर 1) आए है। वहीं, इसके बाद अनिमेष प्रधान ने दूसरा (एआईआर 2 ) और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने तीसरा (एआईआर 3 ) स्थान प्राप्त किया है।


आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल की 485 रैंक यूपीएससी टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की है। साल 2021 में आदित्य ने यूपीएससी में 485 रैंक हासिल की थी।