-
☰
आंध्र प्रदेश: फलकनुमा पुलिस स्टेशन की बड़ी कामयाबी, 32 चोरी व गुमशुदा मोबाइल रिकवर कर मालिकों को सौंपे
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
आंध्र प्रदेश: फलकनुमा पुलिस ने एक अहम कामयाबी हासिल करते हुए 32 मोबाइल फोन ट्रेस करके रिकवर किए। यह करवाई श्री एम.ए. जावीद, ACP फलकनुमा डिवीजन, और श्री जंगैया, SHO फलकनुमा की क़ियादत में अंजाम दी गई।
विस्तार
आंध्र प्रदेश: फलकनुमा पुलिस ने एक अहम कामयाबी हासिल करते हुए 32 मोबाइल फोन ट्रेस करके रिकवर किए। यह करवाई श्री एम.ए. जावीद, ACP फलकनुमा डिवीजन, और श्री जंगैया, SHO फलकनुमा की क़ियादत में अंजाम दी गई। श्री शेख जाकिर हुसैन, डिटेक्टिव इंस्पेक्टर ऑफ़ पुलिस, ने क्राइम टीम फलकनुमा पुलिस स्टेशन के साथ मिलकर CEIR पोर्टल के ज़रिए गुमशुदा और चोरी शुदा मोबाइल को ट्रेस किया। टेक्निकल एनालिसिस और लगातार मेहनत के बाद 32 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बाद में तमाम रिकवर किए गए मोबाइल को उनके असल कंप्लेंट करने वालों और सही मालिकों के हवाले कर दिया गया। अपने फोन वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया और फलकनुमा पुलिस की मुस्तैदी को सराहा। पुलिस अधिकारियों ने आवाम से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की सूरत में फोरन कंप्लेंट दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर डिटेल्स अपडेट करें ताकि जल्द से जल्द रिकवरी मुमकिन हो सके।