-
☰
बिहार: ब्रह्मभोज के दौरान कुत्ते ने इंसानों की तरह पंगत में बैठकर किया भोजन, बना चर्चा का विषय
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा प्रखंड के घोषतामा गांव निवासी स्वर्गीय सूर्यदेव महतो का 7 जनवरी को लगभग 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
विस्तार
बिहार: नवादा प्रखंड के घोषतामा गांव निवासी स्वर्गीय सूर्यदेव महतो का 7 जनवरी को लगभग 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अपने जीवन में सादगी, सामाजिकता और मानवीय मूल्यों के प्रतीक माने जाते थे। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है। परिजनों द्वारा परंपरा के अनुसार ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक शामिल हुए। ब्रह्मभोज के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी को चकित कर दिया। गांव का पालतू कुत्ता ‘टोनी’ इंसानों की तरह पंगत में बैठकर भोजन करता नजर आया। वह न तो किसी से डरा और न ही किसी ने उसे भगाया। टोनी शांति से लोगों के साथ बैठकर भोजन करता रहा। इस अनोखे दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए और आपस में चर्चा करने लगे। ग्रामीण मुन्ना प्रसाद, राजो महतो एवं रवि प्रसाद चुन चुन पांडे ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देखा है, जब कोई कुत्ता इंसानों के साथ पंगत में बैठकर भोजन करता नजर आया हो। ग्रामीणों का कहना है कि यह दृश्य स्वर्गीय सूर्यदेव महतो के व्यक्तित्व और संस्कारों को दर्शाता है। वे हमेशा सभी प्राणियों के प्रति करुणा और प्रेम की भावना रखते थे। कुछ लोगों ने इसे मानवीय संवेदना और प्रकृति के साथ सामंजस्य का प्रतीक बताया, तो कुछ ने इसे दिवंगत आत्मा की शांति और आशीर्वाद से जोड़कर देखा। पूरे आयोजन के दौरान टोनी शांत और अनुशासित बना रहा, जिससे लोगों की हैरानी और बढ़ गई। घोषतामा गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह दृश्य लंबे समय तक लोगों की यादों में रहेगा और मानवता, दया व करुणा का संदेश देता रहेगा।
उत्तर प्रदेश: Furbx का एक्सक्लूसिव रिफर्बिश्ड लैपटॉप शोरूम खुला, 1 साल वारंटी के साथ मिलेंगे लैपटॉप
बिहार: श्रम विभाग की वेबसाइट बंद, लेबर कार्डधारियों को योजनाओं का लाभ नहीं
उत्तर प्रदेश: डीजीपी की अपराध समीक्षाबैठक में जन शिकायत निस्तारण और पुलिसिंग पर सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: 2024 बैच की आईपीएस अंजना दहिया को मीरगंज थाने का चार्ज
उत्तर प्रदेश: धनगर जाति प्रमाण पत्र न बनने पर समाज में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश: परीक्षा देने जा रहे हाईस्कूल छात्र की सड़क हादसे में मौत, घर में मचा कोहराम