Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर परिचर्चा, डीएम बोले- लोकप्रियता और जिम्मेदारी के बीच संतुलन ही पत्रकारिता की कसौटी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Dinesh Kumar Gupta , बिहार  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/11/2026 10:49:27 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Dinesh Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/11/2026 10:49:27 am
Share:

संक्षेप

बिहार: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2026 के राष्ट्रीय प्रेस दिवस का मुख्य विषय “Journalism: Populist or Responsible” निर्धारित है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला

विस्तार

बिहार: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्ष 2026 के राष्ट्रीय प्रेस दिवस का मुख्य विषय “Journalism: Populist or Responsible” निर्धारित है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश,अन्य पदाधिकारी एवं  मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया समाज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यक सेवाओं में से एक है। यह बिना किसी अवकाश के निरंतर जनता तक समाचार, सूचनाएं एवं महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाने का कार्य करता है। मीडिया न केवल समाज को जागरूक करने का माध्यम है, बल्कि शासन-प्रशासन एवं आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में भी कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का दायित्व केवल समाचारों का प्रसारण करना नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा प्रदान करना, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को उचित मंच प्रदान करना भी है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की अहम भूमिका होती है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मुख्य विषय पर चर्चा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि लोकप्रिय पत्रकारिता और जिम्मेदार पत्रकारिता एक-दूसरे के विकल्प नहीं हैं, बल्कि दोनों के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करना आवश्यक है। पत्रकारिता ऐसी होनी चाहिए, जो जनता के बीच लोकप्रिय होने के साथ-साथ अपने सामाजिक एवं लोकतांत्रिक दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि समाचारों की विश्वसनीयता का आधार उनकी तथ्यपरकता, निष्पक्षता एवं सत्यता है। तथ्यों पर आधारित समाचार ही जनता का विश्वास अर्जित करते हैं और लंबे समय तक प्रासंगिक बने रहते हैं।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में सूचनाओं का प्रसार अत्यंत तीव्र गति से हो रहा है। ऐसे में समाचारों की सत्यता की पुष्टि किए बिना उनका प्रसारण करना उचित नहीं है। पत्रकारिता में संवेदनशीलता, जिम्मेदारी एवं तथ्यों की प्रमाणिकता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। संबोधन के उपरांत जिले के उपस्थित सभी मीडिया प्रतिनिधियों को जिला पदाधिकारी द्वारा शॉल एवं गुलाब का पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नवादा श्री शम्भु शरण पाण्डेय ने पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास, विकास एवं वर्तमान सामाजिक परिप्रेक्ष्य में इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। एक सशक्त एवं स्वतंत्र प्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने के साथ-साथ समाज में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने उपस्थित सभी पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने भी इस वर्ष के मुख्य विषय पर विस्तार से अपने-अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, समाचारों की विश्वसनीयता, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने, मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारी तथा वर्तमान दौर में निष्पक्ष एवं तथ्यपरक समाचारों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी, प्रभारी जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, जिले के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु तथा संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News