-
☰
No image found.
बिहार: मध्य विद्यालय पंडपा में बालिका दिवस मनाया गया, छात्राओं को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नारदीगंज, नवादा प्रखंड के मध्य विद्यालय पंडपा, नारदीगंज में शनिवार को बालिका दिवस मनाया गया।
विस्तार
बिहार: नारदीगंज, नवादा प्रखंड के मध्य विद्यालय पंडपा, नारदीगंज में शनिवार को बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की लगभग 140 बालिकाओं ने सक्रिय रुप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिलाओं के अधिकार, स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता (हैंडवॉश हाइजीन) तथा मासिक धर्म के समय स्वच्छ रहने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें वीडियो एवं संवाद के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार हम स्वच्छता अपनाकर स्वस्थ्य जीवन जी सकते हैं। कार्यक्रम में “समानता का अधिकार” विषय पर चर्चा की गई। जिसमें बालिकाओं को राजनीतिक अधिकारों, विशेष रूप से मतदान के अधिकार के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही आगामी चुनाव के दौरान अपने आस-पास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का संदेश भी दिया गया। अंत में, बालिकाओं ने अपने सपनों और आकांक्षाओं को चार्ट पेपर पर लिखकर साझा किया। जिससे उनके आत्मविश्वास और सोच की झलक दिखाई दी। कर्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षकों, छात्राओं और पिरामल फाउंडेशन से आए दीक्षा कुमारी और छंदा केनार ने अपना योगदान दिया। बालिका दिवस के इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि शिक्षित बालिका ही सशक्त समाज की नींव है।
मध्य प्रदेश: भव्य भंडारे का हुआ आयोजन, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
उत्तराखंड: कफ़लाडी में बस टैक्सी की टक्कर, 3 लोग घायल सभी यात्री सुरक्षित, जांच में जुटी पुलिस
बिहार: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण व जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
बिहार: अवैध पार्किंग वसूली को लेकर बवाल, ट्रक चालक से मारपीट के बाद लगा घंटों जाम
मध्य प्रदेश: अव्यवस्थाओं के विरोध में पत्रकारों का आंदोलन, 1 मई से अनशन की घोषणा
राजस्थान: “विश्व श्रमिक दिवस” समारोह का पोस्टर विमोचन, 1 मई को श्रमिकों का होगा सम्मान
