Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: स्वास्थ्यकर्मी संघ की गई बैठक, नई प्रखंड कमिटी का हुआ गठन

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 13/03/2026 01:21:03 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 13/03/2026 01:21:03 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: कौआकोल बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक पीएचसी कौआकोल में आयोजित की गई।

विस्तार

बिहार: कौआकोल बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक पीएचसी कौआकोल में आयोजित की गई। बैठक में सेवा संवर्ग,पुरानी पेंशन,सेवा शर्त,सदस्यता एवं संघ कोष समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया गया। वहीं इस दरम्यान नई प्रखण्ड कमिटी का भी गठन किया गया। संघ के सदस्य विनय कुमार एवं पीयूष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में गठित नई कमिटी में विनय कुमार फार्मासिस्ट को अध्यक्ष,मृदुला कुमारी एएनएम को उपाध्यक्ष,जुली कुमारी जीएनएम मंत्री,अभिजीत आनन्द एलटी को संयुक्त मंत्री,आशा सिन्हा एएनएम को कोषाध्यक्ष,इंदु कुमारी एवं अंशु कुमारी को सह संयोजिका,रजना,हेमलता एवं शीला को कार्यकारिणी समिति के सदस्य,जबकि अनुराधा कुमारी को जिला प्रतिनिधि के रूप में चयनित किया गया। बैठक में अमित कुमार,चित्तरंजन सिंह,सुधांशु शेखर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।


Featured News