-
☰
बिहार: शेख मकर संक्रांति से पहले नरहट बाजार में तिलकुट मसक्का खरीदारी को लेकर भारी भीड़
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: मकर संक्रांति को तिलकुट मसक्का खरीदारों की लगी रही भीड़ मकर संक्रांति पर्व के पूर्व 13 जनवरी को शेखपुरा, नरहट बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विस्तार
बिहार: मकर संक्रांति को तिलकुट मसक्का खरीदारों की लगी रही भीड़ मकर संक्रांति पर्व के पूर्व 13 जनवरी को शेखपुरा, नरहट बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बाजार की मुख्य सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया। तिलकुट, चूड़ा, गुड़, हीसब्जी की खरीदारी के लिए दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। पर्व की तैयारियों को लेकर ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। बढ़ती भीड़ के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई, कई जगहों पर तो जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, मकर संक्रांति से एक दिन पहले बिक्री में खासा उछाल आया है और देर शाम तक बाजार में चहल-पहल बनी रहने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने अतिरिक्त इंतजाम किए और अलग से चौकी निकाल कर दुकान लगा रखे थे। त्योहार के मद्देनजर भीड़ को देख आम लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने की मांग की है। मकर संक्रांति के मद्देनज़र नरहट बाजार में उत्सव का माहौल साफ तौर पर नजर आया।
मध्य प्रदेश: मानवता की मिसाल सनावद पुलिस के जवानों ने CPR देकर बचाई राहगीर की जान
गुजरात: बरोड़ा (वडोदरा) में अफेयर विवाद पर युवक की पिटाई — पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज में वोटर लिस्ट से नाम काटने की साज़िश का आरोप, एसडीएम से जांच की मांग
मध्य प्रदेश: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तर प्रदेश: छुटमलपुर में दूल्हे ने लौटाए 21 लाख, शगुन में लिया सिर्फ ₹1 और नारियल
मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने विभिन्न बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण