-
☰
बिहार: नवादा हिसुआ में मंझवे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जर्जर, डॉक्टर-कर्मी और मरीजों की जान खतरे में
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड के मंझवे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान भारत,हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर रोग ग्रस्त अवस्था में है। दीवार सफेद रोग ग्रस्त, केवाड़ी लकवा
विस्तार
बिहार: नवादा जिले के हिसुआ प्रखंड के मंझवे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान भारत,हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर रोग ग्रस्त अवस्था में है। दीवार सफेद रोग ग्रस्त, केवाड़ी लकवा ग्रस्त, छत चर्म रोग ग्रस्त से परेशान है। डॉक्टर अबू सहमा ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी डिलीवरी रूम ड्रेसिंग रूम लैब रूम मेडिसिन रूम जर्जर हो चुका है। दीवार रंग पुताई नहीं होने के कारण सफेद और कालापन जैसा दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर दीवार और छत का प्लास्टर टूट टूट कर गिरते रहता है। दीवार और छत कब गिर जाएगा। जिससे जान खतरे में रहता है। हम लोग स्वास्थ्य केंद्र में अल्लाह ईश्वर के भरोसे ड्यूटी करते हैं। यहां प्रत्येक दिन ओपीडी के दौरान 60 से 80 मरिज देखा जाता है ।प्रत्येक माह के 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन के तहत गर्भवती महिलाओं को हेल्थ चेकअप की जाती है। लिहाजा अस्पताल में काफी भीड़ रहता है। यहां एक चापाकल है। लेकिन खराब रहता है, जिसके कारण पानी के लिए काफी मशक्कत करना पड़ता है छत पर पानी टंकी और नीचे नल लगा दिया गया है। लेकिन समरसेबुल खराब रहता है । नतीजा पानी का किल्लत हो रहा है। इस मौके पर डॉक्टर नर्स कंपाउंडर लैस्बियन कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश: गुगई गांव में परचून दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
बिहार: विकास कुमार बने नवादा में RLJP के नए जिला अध्यक्ष
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव किया गया आयोजित
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई